राजसमन्द। (राव दिलीप सिंह) आजादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष पूरे होने पर यहॉं के लोगों, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिये भारत सरकार की और से की जाने वाली पहल मेरी माटी मेरा देश के तहत युवा कार्यक्रम ग्राम पंचायत घोसुंडी एवं स्व‘छ केलवा हरित केलवा स्वामी विवेकानंद युवा मंडल द्वारा मिट्टी को नमन वीरों को वंदन कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। समाजसेवीका मीना सुथार को घोसुंडी में सम्मानित किया गया एवं अतिथियों ने पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सरपंच बहादुर सिंह, शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा, शिक्षक यज्ञ दत सौदा, ग्राम सचिव राम सिंह, अजय कुमार, तनसुख बोरा, संतोष,चंदा, कन्हैया लाल कुमावत, देवी लाल गुर्जर, भैरू लाल माली आदि उपस्थित थे। वहीं केलवा में सैनिक शंभू लाल पारीक एवं पृथ्वीराज सिंधल के परिवार जन का प्रभु श्री नाथ जी की छवि मेवाड़ी पगड़ी दुपट्टा पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया गया। मंडल अध्यक्ष लालू राम सिंधल ने बताया कि यह महोत्सव भारत की जनता को समर्पित है। इस अवसर पर संरक्षक महेंद्र कोठारी अपेक्स ने पंच प्रण का संकल्प करवाया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष लालू राम सिंधल संरक्षक महेंद्र कोठारी अपेक्स रमेश देवड़ा संजय सांवरिया भवानी शंकर सिंधल जितेंद्र महात्मा अनिल पालीवाल विपुल चंदेल मुकेश माली पिंटू राज ’योति महात्मा मीना धोबी आदि युवा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।